{"_id":"578bd1ad4f1c1bbb26c4b76b","slug":"the-local-people-agtitated-against-disturbed-of-electricity-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से नाराजगी
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
म्योरपुर में बिजली कटौती के विरोध में रविवार को नारेबाजी करते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते अघोषित बिजली कटौती को लेकर रविवार को म्योरपुर बाजार में ग्रामीणों और बाजार के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती की वजह से सभी कामकाज प्रभावित है। आए दिन विभाग 33 हजार क्षमता के विद्युत आपूर्ति में फाल्ट बताकर आपूर्ति बाधित कर देता है।
कहा कि दिन में बिजली के रोजाना दर्शन नहीं हो रहे हैं और रात में बिजली का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में रात में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। अमरकेश सिंह ने कहा कि विभाग रोस्टर के अनुसार आपूर्ति न करके मनमाना बिजली सप्लाई में लगा है। कहा कि यदि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अशोक चतुर्वेदी ने कहा कि इलाके में बमुश्किल छह से सात घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यहीं वजह है कि लोगों को न दिन में चैन है और न ही रात को चैन की नींद सो पा रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग बिजली के बिल को लेकर काफी संजीदा रहता है, लेकिन बिजली आपूर्ति के नाम पर फाल्ट की बात करता है। बिजली विभाग के दोहरे रवैये को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में श्यामा चरण तिवारी, सुग्रीव शर्मा, प्रेमचंद्र, रामदेव, अजीत कुमार, अविनाश आदि मौजूद रहे।