{"_id":"614f6a778ebc3e041e6fdd43","slug":"the-lights-of-180-villages-of-babhni-and-mayorpur-went-off-sonbhadra-news-vns6137222100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी और म्योरपुर के 180 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी और म्योरपुर के 180 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
फोटो-
बभनी और म्योरपुर के 180 गांवों की बत्ती गुल
- बिजली गिरने और तकनीकी फाल्ट से आई समस्या
- शिकायत के बाद भी समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बीजपुर/म्योरपुर। जिले के बभनी और म्योरपुर ब्लॉक में तकनीकी फाल्ट और तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से 180 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न मिलने से जहां लोगों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है वहीं बिजली से संचालित उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। दोनों ब्लॉक की जनता चार दिन से यह समस्या झेल रही है। वहीं कई गांवों में जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण दिक्कत हो रही है।
पिपरी से म्योरपुर, नधिरा, बभनी, बीजपुर तक आने वाली 33 हजार की लाइन में बुधवार को फाल्ट होने के कारण कई दिन से क्षेत्र की बिजली गुल है। दो दिनों से फाल्ट नहीं मिला जिसके कारण शनिवार तक चौथे दिन भी इलाके में अंधेरा पसरा रहा। बिजली आपूर्ति बंद होने से कई गांवों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी में जीने को मजबूर हैं। अंधेरे में विषधर जंतुओं का खतरा सताने लगा है। इस बाबत अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि फाल्ट पिपरी से है। बनते ही जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उधर, म्योरपुर इलाके के गांवों में भी दूसरे दिन बिजली नही आई। इलाके में बृहस्पतिवार से कटी बिजली शुक्रवार को तीन से चार घंटे के लिए जरूर आई थी, लेकिन फिर से कटने के बाद शनिवार तक बिजली नही आई। विभाग के कर्मचारी बिजली गिरने से इंसुलेटर फटने के कारण 33 हजार लाइन में फाल्ट हो गया। वहीं, ग्राम सिरसोती के नकटू टोला में कई माह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा है। ग्रामीण शिवनारायण, रामा शंकर, रामसेवक, गीता देवी, फूलमती, प्रियंका, उमा शंकर आदि ने विभागीय अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
---
बिजली गिरने से आपूर्ति हुई ठप
बभनी। बारिश के दौरान बिजली गिरने से आपूर्ति पर असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को बिजली की चमक और गरज के साथ हुई बारिश के कारण दो दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से बभनी, बचरा, बडहोर, असनहर, संवरा, डूभा, राजासरई, नधिरा, चपकी, भंवर, आसनडीह, चौना, बैना, कोंगा, सागोबांध, रंदह, झनकपुर, सागसोती, इकदीरी, खोतोमहुआ, पोखरा, दरनखांड, खैराडीह, बरवें, घघरा, घघरी आदि गांवों में आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने के कारण लोगों को पानी की समस्या हो गई है। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जब इस संदर्भ में अवर अभियंता बिहारी लाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से जगह-जगह इंसुलेटर जल गए हैं। उन्हें ठीक कराया जा रहा है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, बहुत जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।