फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The lawyers took out a procession and boycotted work.

Sonebhadra News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर कार्य बहिष्कार किया

Sun, 21 Sep 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The lawyers took out a procession and boycotted work.
रॉबर्ट्सगंज कचहरी में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
सोनभद्र। वाराणसी में अधिवक्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई और चंदौली में कमला यादव की हत्या के विरोध में अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी से जुलूस निकाला और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में तय किया गया कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने व वाराणसी के अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ताओं का समूह अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र व जगजीवन सिंह के नेतृत्व में परिसर में जुलूस निकालते हुए स्वर्ण जयंती चौक तक पहुंचे।
बार सभागार में संयुक्त सभा की बैठक में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
बावजूद सरकार अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर उदासीन बनी हुई है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुरक्षा कानून को लेकर संघर्ष तेज होगा। इस मौके पर अखिलेश पांडेय, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, रमेश देव पांडेय, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, शेष नारायण दीक्षित, रमेश प्रसाद चौबे, उमेश कुमार मिश्र, अतुल प्रताप सिंह, गीता गौर, आरती पांडेय, कामिनी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed