{"_id":"672b8d51cdb533fa8d02d2ba","slug":"the-joy-of-chhath-festival-turned-into-mourning-a-fasting-woman-died-after-drowning-in-renuka-river-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: छठ पर्व की खुशियां मातम में बदली, रेणुका नदी में डूबने से व्रती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: छठ पर्व की खुशियां मातम में बदली, रेणुका नदी में डूबने से व्रती महिला की मौत
Wed, 06 Nov 2024 09:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:08 PM IST
सार
छठ पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब व्रती महिला वेदी बनाने के बाद नदी में स्नान करने गई। गहराई में जाने के कारण वह नदी में डूब गई और मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतका मालती(फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ओबरा स्थित रेणुकापार के पनारी ग्राम पंचायत में बुधवार की शाम छठ घाट पर रेणुका नदी में डूबने से व्रती महिला की मौत हो गई। वेदी पूजन के दौरान नहाने समय वह नदी में डूब गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
पनारी ग्राम पंचायत के टोला बगबईसा निवासी मालती पत्नी जितेंद्र यादव छठ पूजा के लिए बुधवार शाम लगभग चार बजे अपने परिजनों के साथ रेणुका नदी पर गई। वेदी बनाने के बाद वह स्नान के लिए उतरी।
विज्ञापन
इस दौरान पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। मौके पर भारी भीड़ होने के कारण किसी का ध्यान महिला की ओर नहीं गया। जब कुछ देर बाद महिला का पता नहीं चला तो परिजन उसे तलाशने के लिए नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन
काफी देर बाद महिला को पानी से बाहर निकालकर परिजन आननफानन चोपन सीएचसी पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची ओबरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।