फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The joint operation will run on Chursima

सीमा पर चलेगा संयुक्त आपरेशन

Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
The joint operation will run on Chursima
चुर्क पुलिस लाइन में संबोधित करचुर्क पुलिस लाइन में संबोधित करते हुए आईजी वाराणसी एसके भगत। ते हुए आईजी वाराणसी एसके भगत।
विधानसभा चुनाव को लेकर पांच राज्यों के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की इंटर स्टेट बार्डर मीटिंग जनपद में हुई। कई अहम फैसले लिए गए। करीब तीन घंटे चली बैठक में तय हुआ कि चुनाव में हर हाल में फर्जी वोटिंग रोका जाए और नक्सलियों की चहलकदमी रोकी जाए।
विज्ञापन


  सूूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए ताकि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।  चुर्क पुलिस लाइन में हुई संयुक्त बैठक में बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बार्डर के पास वाले इलाकों के अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया। साथ ही नक्सल प्रभावित बार्डर के जिले का एक व्हाटसअप ग्रुप बनाने पर चर्चा हुई। आईजी वाराणसी जोन एसके भगत ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव संपन्न कराने पर रणनीति तैयार की गई है। बताया कि कुछ लाभप्रद सूचनाएं मिली हैं, जिन पर संयुक्त रूप से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध रूप से रुपयों का चुनाव में प्रयोग रोका जाएगा। नक्सल प्रभावित जिलों को पर्याप्त फोर्स दी गई है। उन्होंने आयुक्त विंध्याचल मंडल रंजन कुमार, डीआईजी रतन श्रीवास्तव, डीएम सीबी सिंह, एसपी लल्लन सिंह से चुनाव संबंधी तैयारियों पर चर्चा की। आईजी ने रीवां (एमपी) के आशुतोष राय से सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एसपी रोहतास मानवजीत सिंह ढिल्लो, एसपी भभुआ हरप्रीत कौर, एसपी बलरामपुर (छत्तीसगढ़) सदानंद कुमार, एसपी सीधी आदिल खां, एसपी रीवां संजय कुमार, एसपी  सिंगरौली रुडोल्फ अल्वारेस, एसपी गढ़वा आलोक कुमार से नक्सलियों से निबटने  और उनकी गतिविधियों पर जानकारी ली। बैठक में बार्डर पर नक्सलियों, अवांछनीय तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रभावी चेकिंग, संयुक्त कांबिंग, पैदल गश्त, सीमा से जुड़ी नदियों में नाव के जरिए गश्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीएम मिर्जापुर कंचन वर्मा, एसपी मिर्जापुर कलानिधि नैथानी, एसपी चंदौली दीपिका तिवारी, सोनभद्र के एएसपी नक्सल डा. अवधेश सिंह, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला के साथ जिले के सभी सीओ और नक्सल क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed