फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The investigation team found flaws in NRHM

एनआरएचएम की टीम को जांच में मिलीं खामियां

Thu, 08 Jan 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 08 Jan 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
The investigation team found flaws in NRHM
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की टीम ने जिले में दो दिन रहकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। गुरुवार को जिला अस्पताल और केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


चोपन सीएचसी के निरीक्षण में आशाओं को जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को पारितोषिक राशि देर से दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की।

गुरुवार को एनआरएचएम लखनऊ के डीजीएम डा. एबी सिंह और कंसल्टेंट अभिषेक सोनी ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना।

उन्होंने सीएमएस कार्यालय में पहुंचकर जननी सुरक्षा योजना का रजिस्टर तलब किया। रजिस्टर से पात्रों को दी जाने वाली राशि के बारे में जानकारी ली।

फिर उन्होेंने स्टोर में रखी जाने वाली दवाओं का रिकार्ड, आशाओं को दिए जाने वाले पारितोषिक के बारे में भी सीएमएस डा. बलराम सिंह से पूछताछ की। यहां उन्होंने नसबंदी, मरीजों के भोजन, होने वाले अन्य आपरेशनों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान एनआरएचएम के डीपीएम एसके सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही पहुंची और वहां भी  जननी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व बुधवार को टीम ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां टीम ने जांच में पाया कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि काफी विलंब से दी गई है।

आशाओं के भुगतान में भी विलंब किया गया है। इस पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। डीजीएम डा. एबी सिंह ने बताया कि एनआरएचएम से संचालित होने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की गई है। 


इसकी रिपोर्ट मिशन निदेशक को  दी जाएगी। बता दें कि गुरुवार की सुबह टीम के सदस्यों ने डीएम से भी मुलाकात की और उन्हें यहां के स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed