फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The height of the Tajia will not be more than 10 feet

Sonebhadra News: दस फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं होगा ताजिया

Sun, 29 Jun 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The height of the Tajia will not be more than 10 feet
आगामी त्योहारों को लेकर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा न रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सीओ नगर डॉ.चारू द्विवेदी ने की। इसमें राॅबर्ट्सगंज नगर, उरमौरा, बिच्छी, हिंदुआरी, लोढ़ी सहित अन्य इलाकों के ताजियादार शामिल हुए। बैठक में सीओ और कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने सभी ताजियादारों से एक-एक कर बातचीत की। उनकी समस्याएं जानी और जुलूस के रूट के बारे में जानकारी ली। चुर्क के ताजियादारों ने जुलूस मार्ग पर बिजली के तार नीचे होने की बात कही। कस्बा चौकी इलाके के ताजियादार ने बताया कि चौकी के सामने पार्क में ताजिया रखी जाती है। वहां कीचड़ होने से असुविधा होगी। अधिकारियों ने नगर पालिका से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कहा कि लोगों को पानी और बिजली सप्लाई की समस्या नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का कानून उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए। सीओ ने बताया कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो। रास्ते में किसी प्रकार का अवरोध हो तो समय रहते पुलिस को सूचित करें। आयोजकों की ओर से जुलूस में सहयोग के लिए वाॅलंटियर लगाए जाने की भी अपील की गई। इस मौके पर लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed