फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Gondwana Gantantra Party took out a procession.

Sonebhadra News: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जुलूस निकाला

Fri, 18 Sep 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Gondwana Gantantra Party took out a procession.
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदा​धिकारी। संवाद
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के 170वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों के लिए नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, केंद्रीय वन मंत्री, केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने की। संचालन जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आदिवासी समाज के अनेक वीरों ने भी स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान दिया है। विकास परियोजनाओं के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत जरूरतों की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की जरूरत है। जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं का भी समाधान किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने कहा कि स्थानीय लोगों के जीविकोपार्जन और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था किए बिना विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरके सिंह अरमो, संतोष कुमार सेन, प्रदेश महासचिव रमाशंकर पोया, राम सिंह पोया, कैलाशनाथ प्रजापति, रामचंद्र टेकाम, हीरालाल मरपच्ची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed