फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The forest department team said the land belongs to the revenue department.

Sonebhadra News: वन विभाग की टीम ने कहा, राजस्व विभाग की है भूमि

Sun, 01 Feb 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The forest department team said the land belongs to the revenue department.
ओबरा। नगर के भलुआ टोला में स्थित डीह बाबा मंदिर की जमीन के समीप जमीन पर कब्जे और नव निर्माण को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति है। वन विभाग की टीम रविवार को मौके पर पहुंची। विवादित स्थल को राजस्व विभाग की जमीन बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं राजस्व विभाग का कहना है कि विवादित गाटा संख्या 2339 में छह बीघा जमीन आबादी में है। इसके बाद आराजी संख्या 2334 वन विभाग की 13 हेक्टेयर जमीन है। इसी आबादी की जमीन की आड़ में वन विभाग की जमीन पर भी कई लोग अवैध तरीके से मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। वन विभाग ने कुछ वर्ष पहले इन्हें नोटिस भी दिया था, लेकिन फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ओबरा कस्बा चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्ष से करीब 12 लोगों को शांतिभंग में चालान कर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

---
वर्जन:
भलुआ टोला में स्थित डीह बाबा मंदिर के समीप जमीन पर विवाद का मामला संज्ञान में है। टीम बनाई जा रही है। टीम मौके पर जाकर जांचकर कार्रवाई करेगी। - विवेक कुमार सिंह, एसडीएम ओबरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर यदि कब्जा किया गया है तो इसकी जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिलीप तिवारी, डीएफओ-ओबरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed