फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The first tribal girls residential school of the district will be built with Rs. 48.42 crores.

Sonebhadra News: 48.42 करोड़ से बनेगा जिले का पहला जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय

Sun, 20 Oct 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
The first tribal girls residential school of the district will be built with Rs. 48.42 crores.
सोनभद्र। आदिवासी बहुल जनपद सोनभद्र में अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है। करीब 48.42 करोड़ रुपये से नगवां ब्लॉक के सियरिया गांव में जनपद के पहले जनजाति आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके शासन की तरफ से 3.77 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। विद्यालय का संचालन जनजाति विकास विभाग के अधीन होगा। कार्यदायी संस्था यूपीसीडको की तरफ से विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर छात्राओं में खुशी है।
विज्ञापन

जनजाति विकास विभाग की तरफ से अभी जिला मुख्यालय लोढ़ी में बालकों के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। नगवां ब्लॉक के सियरिया में अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित था। इसे 15 अक्तूबर को जनजाति विकास के निदेशक डाॅ. हरिओम ने स्वीकृति प्रदान कर दी। शासन ने पहली किस्त के रूप में 3.77 करोड़ रुपये भी जिला प्रशासन को जारी कर दिए हैं। सियरिया में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय जनजाति बालिका विद्यालय निर्माण के लिए यूपीसीडको को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जनजाति विकास विभाग की तरफ से पहले ही सियरिया गांव में विद्यालय के लिए करीब आठ बीघा जमीन का अधिग्रहण किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। जनजाति विकास विभाग की तरफ से कोन ब्लॉक के पिपरखाड़ में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है, जहां बालक एवं बालिका दोनों के पढ़ाई की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होगी

नगवां ब्लॉक के सियरिया गांव में वर्ष 2007 में तत्कालीन डीएम राजेश्वर प्रसाद के कार्यकाल में जनजाति विकास विभाग ने जमीन का अधिग्रहण किया था। यहां पहले एक से 12वीं तक बालकों के लिए विद्यालय का संचालन किया जाना था। मगर बाद में यहां जनजाति विकास विभाग की तरफ से बालिकाओं के लिए विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होगा विद्यालय
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय जनजाति बालिका विद्यालय का संचालन सीबीएसई पैटर्न पर होगा। इस विद्यालय में अनुसूचित जनजाति की 490 छात्राओं के रहने, खाने-पीने और पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


नगवां ब्लॉक के सियरिया गांव में 48.42 करोड़ से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय जनजाति बालिका विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने 3.77 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed