फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The fertilizer distribution system will come into effect from June 1st.

Sonebhadra News: एक जून से लागू होगी खाद वितरण व्यवस्था

Sun, 12 Apr 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The fertilizer distribution system will come into effect from June 1st.
घोरावल ब्लॉक के डीबर गांव में फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण करते उपकृषि निदेशक।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के डीवर गांव में रविवार को आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। कैंप में उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों के लिए खाद वितरण को पारदर्शी और जरूरत आधारित बनाने के लिए एक जून से नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन

इस नई प्रणाली के तहत अब किसानों को उनकी जमीन के अनुसार ही यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार प्रति हेक्टेयर अधिकतम सात बोरी यूरिया का मानक तय किया गया है। खाद खरीदते समय किसानों को अपनी फार्मर आईडी दर्ज करानी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर रोक लगेगी, साथ ही खाद की किल्लत और लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। इस दौरान कैंप में पाया गया कि यहां 108 किसानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, इसके सापेक्ष अब तक अधिकांश किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 21 किसानों का पंजीकरण शेष है, इनमें से 6 मामलों में नाम मिसमैच की समस्या सामने आई है। रविवार को कैंप में 17 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed