{"_id":"5ffb8af8f97738a16794054688a9f0ca","slug":"the-fate-of-12-candidates-imprisoned-in-mtpetika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2015-16 के चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले गए। 12 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद हो गया। 763 मतदाताओं में से 665 वकील मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा बुधवार को खुलेगा। इसके लिए राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में मतदान कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने बताया कि मतदान शुरू होने से पहले एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर सुबह 11 बजे मतदाशुरू कराया।
अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी प्रभु नारायण पांडेय, राज बहादुर सिंह और ओम प्रकाश राय, महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी धनंजय कुमार मौर्य, श्रीनिवास मिश्र, रमेश प्रसाद चौबे और लालता प्रसाद पांडेय, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर तीन प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल, सतीश कुमार पांडेय और धर्मेंद्र कुमार ओझा तथा कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी सुशील कुमार शर्मा और कृष्ण कुमार देव पांडेय के बीच मुकाबला है। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1:30 बजे के बीच 341 मत पड़ा था। लंच बाद शुरू हुए मतदान में शाम साढ़े चार बजे तक कुल 665 वकील मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौदह सहायक निर्वाचन अधिकारी अपनी सहभागिता देकर मतदान को संपन्न कराया। मतदान के लिए तीन बूथ के साथ ही एल्डर कमेटी, मुख्य चुनाव अधिकारी के लिए अलग दीर्घा, पत्रकार, एजेंट/प्रत्याशी और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग दीर्घा रहा। इस मौके पर एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, भोला सिंह यादव, हरिशंकर वर्मा, गुलाब प्रसाद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, मुरलीधर शुक्ल, बीरबल सिंह, बी सिंह, लेखराज देव पांडेय आदि मौजूद रहे।