फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The fans of the station were changed if the tweet was done to DRM

डीआरएम को किया ट्वीट तो बदले गए स्टेशन के पंखे

Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The fans of the station were changed if the tweet was done to DRM
रेणुकूट। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से खराब पड़े पंखों की शिकायत डीआरएम से हुई तब जाकर अफसर हरकत में आए। आननफानन में कुछ घंटे के दौरान ही पंखे ठीक कर ट्वीटर पर तस्वीर और वीडियो भी पोस्ट कर दी गई।
विज्ञापन

नगर निवासी नवनीत कुमार शर्मा ने मंगलवार की दोपहर रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े पंखों की तस्वीर ट्विटर पर अपलोड कर रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी और कहा कि यहां पर यात्रा करने वाले यात्री पंखा ना चलने के कारण कारण बहुत परेशान हैं कृपया जल्दी कोई उपाय करें। काफी देर तक कोई उत्तर नहीं मिला तब कुछ घंटे बाद नगर के ही अभिषेक भारती नाम के युवक नवनीत के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए डीआरएम धनबाद आशीष बंसल सहित अन्य का ध्यान आकृष्ट कराया। तब डीआरएम ने इस मामले को सीनियर डिविजनल इंजीनियर को संजीदगी से देखने के लिए कहा। शाम सात बजे सीनियर डिविजनल इंजीनियर ने जानकारी दी कि तेज बारिश के दौरान बूंदें टपकने के कारण पंखे जल गए थे, जिन्हें बदल दिया गया है और अब रेलवे स्टेशन के सब पंखे सही स्थिति में काम कर रहे हैं। उसके एक घंटे बाद अभिषेक नाम का युवक फिर से रेलवे स्टेशन पहुंचा और खराब पंखों का वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया और लिखा कि पंखे अभी भी खराब हालत में ही पड़े हुए हैं। इसके बाद रात 11 बजे पंखे ठीक कराकर रेलवे प्रशासन ने चलते हुए पंखों का वीडियो अपलोड किया, तब जाकर मामले का पटाक्षेप हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed