फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The engineers work outs

अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The engineers work outs
अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार
उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के बैनरतले प्रदेश व्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण के पहले दिन सोमवार को अभियंताओं ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में थर्मल गेट पर एक घंटे का कार्य बहिष्कार तथा विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अभियंताओं ने प्रबंधन के वादा खिलाफी के खिलाफ  जमकर नारे भी लगाए।
विज्ञापन


मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव अदालत वर्मा ने कहा कि हमारी मुख्य मांगें उप्र शासन से अनुमोदन प्रदान कर दिए जाने के बाद पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से फरवरी 2009 के पश्चात नियुक्त व प्रोन्नत सहायक अभियंताओं को पांच प्रारंभिक वेतन वृद्धियां एवं ग्रेड-पे 6600 प्रदान किए जाने संबंधी आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


कहा कि आंदोलन के द्वितीय चरण में दूसरे दिन 12 जुलाई को सायं तीन बजे से पांच बजे तक और 13 जुलाई को दो बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार एवं विरोध सभा की जाएगी। तृतीय चरण में 14 से 19 जुलाई तक क्षेत्रीय मुख्यालयों पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी दी कि उसके बाद भी मांगें पूरी न होने के पश्चात 20 जुलाई को प्रदेश के विद्युत अभियंता सामूहिक अवकाश लेकर लखनऊ चलो महारैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में आरपी सक्सेना, एसबी राय, एमके सचान, आरके सिंह, बीएन सिंह, अजय सिंह कटियार, चंद्रविजय, जीएन मिश्रा, आरके गुप्ता, अवधेश सिंह, पीडी द्विवेदी, अंकित प्रकाश, संजय महतो, एमजे सिद्दीकी, अरविंद कुमार, उमेश सिंह, पवन वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed