फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The employee had gone on duty, thieves stole cash

Sonebhadra News: ड्यूटी पर गया था कर्मी, चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाया

Fri, 08 Dec 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
The employee had gone on duty, thieves stole cash
ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना काॅलोनी अंतर्गत सेक्टर तीन में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक आवास का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

परियोजना काॅलोनी अंतर्गत 3-चतुर्थ-26 निवासी सुनील सिंह एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यत हैं। बृहस्पतिवार को वह घर पर ताला बंदकर नाइट ड्यूटी पर गए थे। जब वह सुबह ड्यूटी से वापस आए तो घर के दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि रात में लगभग दो बजे अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखा एक लाख नकद, एक बाइक, एक मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, कान का झुमका, सोने की चेन, घड़ी सहित अन्य सामान समेट ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed