{"_id":"b67750228770101a9bddc36c50adeb5d","slug":"the-drone-captured-a-picture-of-pollution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे में कैद की गई प्रदूषण की तस्वीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे में कैद की गई प्रदूषण की तस्वीर
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्रांस से आए दो सदस्यीय दल ने रविवार और सोमवार को सिंगरौली रीजन (ओबरा-म्योरपुर-बीजपुर-अनपरा-शक्तिनगर) का दौरा कर वायु प्रदूषण की स्थिति जानी।
इस दौरान ड्रोन कैमरे से प्रदूषण से जुड़ी चीजों की तस्वीर उतारी और ग्रामीणों से वार्ता कर जरूरी जानकारी भी जुटाई।
एशिया में प्रदूषण की समस्या पर अध्ययन के साथ ही डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने निकले डाल्फिन और
फेबरिस ने दिल्ली निवासी विक्रम के साथ मिलकर शक्तिनगर के चिल्काटांड़ बस्ती, अनपरा, बेलवादह, रेणुसागर, कोहरौलिया, म्योरपुर क्षेत्र के खैराही, किरवानी, ओबरा परिक्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी, डाला बारी आदि
गांवों का दौरा कर वायु प्रदूषण की स्थिति और इसके कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर प्रदूषण के पड़ते प्रभाव और बीमारी की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल किए।
कई टीवी और श्वांस मरीजों से मिलकर उन्हें होने वाले दिक्कत के बारे में भी जाना। टीम का कहना था कि सिंगरौली जोन में प्रदूषण की स्थिति काफी खराब मिली है। इस समस्या को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक समस्या के रूप में रखा जाएगा। कोशिश की जाएगी कि भारत सहित एशिया के दूसरे देश प्रदूषण को नियंत्रित करने को कारगर कदम उठाएं।