{"_id":"636a9ccf4cf55c6f91507047","slug":"the-doors-of-the-temples-remained-closed-for-ten-hours-due-to-the-lunar-eclipse-sonbhadra-news-vns68270212","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण से दस घंटे बंद रहे मंदिरों के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर में चंद्र ग्रहण लगने पर बंद हनुमान जी का पट।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के चलते सुबह के वक्त सूतक लगने से पहले मंदिरों में पूजा पाठ की गई। इसके बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। ग्रहण काल के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए और पूजा पाठ हुआ। वहीं ग्रहण काल के दौरान लोगों ने मंत्र जाप किए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व तथा सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक लग जाता है। इस दौरान भोजन करना निषेध है। मंगलवार को चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व यानी सुबह करीब सवा नौ बजे सूतक लग गया। सूतक लगने से पूर्व मंदिरों की साफ-सफाई करके पूजा पाठ किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। पूरे दिन मंदिर के कपाट बंद रहे। शाम पांच बजकर नौ मिनट से चंद्रग्रहण आरंभ हुआ, जो 6 बजकर 19 मिनट तक रहा। चंद्रदेव के मोक्ष के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए। मंदिरों में साफ-सफाई करते हुए पूजा पाठ शुरू हुआ और संध्या आरती की गई। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान जी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पूजा पाठ किया गया। संकट मोचन मंदिर में देर शाम तक सुंदर कांड पाठ हुआ। ग्रहण कॉल के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं ग्रहण काल के दौरान लोगों ने मंत्र शक्ति बढ़ाने के लिए मंत्रों का जाप किया।
ाबर्ट्सगंज प्राचीन शीतला माता मंदिर में चंद्र ग्रहण लगने पर बंद माता का पट।- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।