फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The district will soon get seven warehouses of 100 MT capacity

Sonebhadra News: जिले को जल्द मिलेंगे 100 एमटी क्षमता के सात गोदाम

Mon, 29 Jan 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The district will soon get seven warehouses of 100 MT capacity
सोनांचल के सात साधन सहकारी समितियों को जल्द ही नए गोदाम मिल जाएंगे। आईसीडीपी योजना के अंतर्गत इन समितियों पर 100 एमटी के गोदाम बनकर तैयार हैं। जल्द ही नवनिर्मित गोदामों का लोकार्पण किया जाएगा, इसकी तैयारी चल रही है। गोदाम बनने से किसानों से खरीदे गए अनाज को रखने के लिए अब परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इससे अनाज सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घोरावल ब्लाॅक के ओबराडीह ग्राम पंचायत में लंबे समय से गोदाम बनाए जाने की मांग चल रही थी। गोदाम न होने से अनाज रखने में परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए आईसीडीपी योजना के अंतर्गत ओबराडीह में 100-100 एमटी के दो गोदाम का निर्माण कराया गया है। एक गोदाम कुसी निस्फ में तो दूसरा गढ़वा गांव में बना है। इसी तरह से फुलवारी में साधन सहकारी समिति के पास में 100 मीट्रिक टन (एमटी) क्षमता का गोदाम का निर्माण कराया गया है। साधन सहकारी समिति बिसरेखी, बिरधी और कोरट लैंपस में 100-100 एमटी का गोदाम बनकर तैयार है। रामगढ़ कोन लैंपस में भी 100 एमटी का एक गोदाम बना है। इन सभी गोदामों का निर्माण आईसीडीपी योजना के तहत हुआ है। समितियों पर गोदाम का निर्माण कार्य पूर्ण होने से अब वहां अनाज रखने को लेकर परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


दो नए गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव

सोनभद्र। जिले में दो नए गोदाम का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में तथा करमा ब्लॉक के टिकुरिया गांव में एक-एक हजार एमटी का नया गोदाम निर्माण कराया जाएगा। दोनों गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से गोदाम निर्माण के लिए जमीन का प्रस्ताव समिति को उपलब्ध करा दिया गया है। जमीन समिति के पक्ष में नामांतरण करने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन नामांतरण हो जाने के पश्चात दोनों जगह अन्न भंडारण योजना के तहत एक-एक हजार एमटी क्षमता का गोदाम निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सात समितियों पर 100-100 एमटी का गोदाम बनकर तैयार हैं। इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है। दो नए गोदाम निर्माण के लिए जमीन के नामांतरण की कवायद चल रही है। जमीन नामांतरण होने के पश्चात गोदाम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - राजेंद्र कुमार, एआर कोऑपरेटिव-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed