फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The district used to make display Duddhi

दुद्धी को जिला बनाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The district used to make display Duddhi
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपते अधिवक्ता सहित अन्य।
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा और अधिवक्ताओं ने शनिवार को संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जुलूस कचहरी परिसर से नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा और सभा के रूप में तब्दील हो गया। यहां राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को सौंपा गया। 
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसकी कीमत सपा को चुकानी पड़ सकती है। कहा कि प्रदेश सरकार दुद्धी को जिला बनाने की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है और जनता की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दी है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने विगत वर्षों में अनपरा के दौरे पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा से मिल कर जिला बनाने की भरोसा दिलाया था लेकिन मुख्यमंत्री के वादे को दो वर्ष बीत गए, उसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाने पर ठोस कदम नही उठाया और न ही दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा की। कहा कि दुद्धी परिक्षेत्र में जिला बनाए जाने के पर्याप्त जगह एवं संपूर्ण संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
क्षेत्र तीनों ओर से नदियों से घिरा है, इसलिए यहां पर अभी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं हुई हैं। कहा कि इसको लेकर शासन से रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते अब तक रिपोर्ट लखनऊ नहीं भेजी गई है। इस मौके पर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अवधनारायण यादव, सत्यनारायण यादव, प्रेमचंद यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, रामपाल जौहरी, आईजेड खां, जितेंद्र श्रीवास्तव, शशि गुप्ता, वरुणोदय जौहरी, प्रभु सिंह, पारस नाथ गुप्ता, रामलोचन तिवारी, नंदलाल, कुलभूषण पांडेय, मनोज तिवारी, विपिन बिहारी, आशीष गुप्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed