{"_id":"51eddda1629056fdca309c2df533ad1b","slug":"the-development-of-the-open-pole-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से विकास कार्यों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से विकास कार्यों की खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर से लेकर गांव तक गराए गए विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दिया है। सड़कों के किनारे बारिश का पानी एकत्र होने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतोें का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के मुख्यद्वार पर पानी जमा होने से मतगणना के लिए पास बनवाने गए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर के दीप नगर, अंबेडकर नगर और विकास नगर की अधिकांश सड़कें कीचड़युक्त होने से लोगाें को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर फिसलन होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतें हुई। वहीं नालियों की साफ-सफाई न होने से घरों का गंदा पानी भी सड़कों पर फैल रहा है। गंदे पानी से निकल रहे दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उधर, राबर्ट्सगंज ब्लाक के मुख्यद्वार पर बारिश का पानी जमा हो गया है। इस नाते ब्लाक में आने जाने वालो राहगीरो को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा था। विनोद, रामविलास, दिनेश, संजय जिला प्रशासन से जल निकासी कराने की मांग की है। वही ब्लाक परिसर मेें मतगणना पास बनावाने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।