फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The department created a control

Sonebhadra News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

Sat, 11 Nov 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The department created a control
सोनभद्र। सोनांचल में दीपावली के दिन रविवार को निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी की गई है। कहीं फाल्ट आने की स्थिति में उसे तत्काल दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में दीपो का त्योहार दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करना है। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज और पिपरी विद्युत खंड के अंतर्गत कुल 36 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। निर्बाध आपूर्ति को लेकर सभी उपखंडीय अधिकारी एवं उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कहीं कोई समस्या होती है तो उपभोक्ता संबंधित क्षेत्र के उपकेंद्र एवं उपखंड कार्यालय में संपर्क कर समाधान करा सकते हैं। सभी उपकेंद्र पर कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जिले स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। उपभोक्ता 8960697062 पर कॉल आपूर्ति संबंधित समस्या दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं के एक कॉल पर बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित है। इसके अलावा सभी उपकेंद्रों में कंट्रोल रूम है। उपभोक्ता यहां अपनी शिकायतें यहां दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर तत्काल समस्या का समाधान कराया जाएगा। -इं.नीरज गोयल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed