{"_id":"6824dd4c6323e1dea7001625","slug":"the-demand-for-electricity-has-crossed-28-thousand-megawatts-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-128371-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 28 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 28 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग
विज्ञापन
बढ़ते तापमान के बीच प्रदेश में बिजली की मांग में भी लगातार बढ़त जारी है। बुधवार को बिजली की मांग 28 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर गया। इस बीच अनपरा की दो इकाइयों ने क्षमता से अधिक बिजली उत्पादन किया।
बढ़ती उमस के कारण कूलर, पंखे और एसी की उपयोगिता बढ़ गई है। इस कारण बिजली की मांग में भी लगातार इजाफा जारी है। पीकआवर में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयां भी पूर्ण क्षमता से अधिक उत्पादन कर रहीं हैं।
बुधवार को पीकआवर में उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई ने 502 और सातवीं इकाई ने 507 मेगावाट का रिकाॅर्ड उत्पादन किया।
विज्ञापन
इस बीच निजी क्षेत्र की एमईआईएल समूह की अनपरा एनर्जी लिमिटेड की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई से 600 मेगावाट का उत्पादन कराया गया। अन्य इकाइयां भी क्षमता के नजदीक उत्पादन करती रहीं। पीकआवर में बिजली की अधिकतम मांग 28005 मेगावाट और न्यूनतम मांग 18589 मेगावाट रही।
लाइटअप होने के बाद फिर बंद हुई अनपरा की पांचवीं इकाई
रविवार की दोपहर अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई बीटीएल के कारण बंद हो गई। बुधवार की भोर में 3:12 मिनट पर लीकेज को दुरूस्त कर इकाई से उत्पादन शुरू कराया गया। छह घंटे बाद 9:09 बजे बॉयलर प्रेशर ड्रम अत्यधिक होने के कारण इकाई को बंद करना पड़ा। बिजली की बढ़ती मांग के बीच प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाली इकाई से उत्पादन बंद होने के कारण निगम को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। प्रबंधन ने बृहस्पतिवार देर रात तक इकाई की तकनीकी खराबी को ठीक कर जल्द उत्पादन कराने की बात कह रही है।