फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The dead body of a married woman was found hanging in the house

घर में बड़ेर से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging in the house
डाला चौकी क्षेत्र के झपरहवा टोला में शुक्रवार की रात विवाहिता ने संदिग्ध हाल में घर के बड़ेर से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चोपन थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि झपरहवा निवासी पूजा पत्नी अशरफ अंसारी उर्फ छोटू कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। किसी बात को लेकर उसका मां से मनमुटाव हो गया था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पूजा कमरे में सो गई। पति अशरफ, छोटी बहन पुष्पा, मां राजकुमारी बरामदे में सोए थे। शनिवार की सुबह मां राजकुमारी की नींद खुली तो कमरे में बड़ेर से पूजा का शव फंदे पर लटकता देख सन्न रह गई। शव को नीचे उजाराकर सूचना पुलिस को दी गई। एसओ के मुताबिक मृतका की मां राजकुमारी देवी ने तहरीर में बेटी के आत्महत्या की बात कही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed