{"_id":"536d9e9ad7f3863bd24ce7a42b4bbe95","slug":"the-crowd-seemed-to-be-counting-agent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना एजेंट बनने को लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना एजेंट बनने को लगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तहत आखिरी चरण की मतगणना गुरुवार को होगी।
चतरा और घोरावल ब्लाक में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन होना है। इसी के साथ मतगणना एजेंट बनाने की प्रक्रिया भी बुधवार से शुरू हो गई।
सदर ब्लाक पर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। यहां मतगणना एजेंट बनाने के लिए आवेदन किया गया।
जिला पंचायत पद के प्रत्याशियों का मतगणना एजेंट बनाने का कार्य कलेक्ट्रेट से होना है। इसको लेकर संबंधित प्रत्याशी कलेक्ट्रेट का चक्कर काटते नजर आए।
बीडीओ आशाराम पटेल ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के लिए एजेंट बनने के लिए मतदाता पहचान पत्र लाना जरूरी है।