फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The condition of cleanliness was seen in the bodies, problems heard

निकायों में देखा सफाई का हाल, सुनी समस्याएं

Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The condition of cleanliness was seen in the bodies, problems heard
सोनभद्र। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू बाल्मिकी ने बृहस्पतिवार को जिले के नगर निकायों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की स्थिति और सफाई कर्मियों की समस्या से रूबरू हुए। सबसे पहले उन्होंने नगर पालिका परिषद सोनभद्र का निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों के कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी ईओ/जेई मनीष कुमार ने सफाईकर्मियों की कमी की समस्या रखी। बताया कि नगर में सफाई के लिए 140 सफाईकर्मियों की नियुक्ति होनी चाहिए लेकिन महज 46 सफाईकर्मी ही हैं। इसके बाद उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-गुरमा, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, दुद्धी, पिपरी, अनपरा और डाला का भी निरीक्षण किया। कहा कि नगर की साफ सफाई की जिम्मा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस पर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधितों को अवगत कराया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की हर तरह की मदद की जाएगी। इस मौके पर डीपीएम नीरज सिंह, भाजपा जिलामंत्री अजीत रावत, सभासद अमन वर्मा, विमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed