फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The commotion at several booths bogus voting

कई बूथों पर फर्जी वोटिंग पर किया हंगामा

Thu, 10 Dec 2015 12:04 AM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Thu, 10 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The commotion at several booths bogus voting
घोरावल और चतरा ब्लॉक के कई मतदेय स्थलों पर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। घोरावल के बेलवनिया, औराही, खड़देऊर में फर्जी वोटिंग और भरौली में बैलेट पेपर कम होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। औराही में फर्जी मतदान करने गए दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि चार से अधिक युवक भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन



वहीं चतरा ब्लॉक के शिवपुर और कटारी में फर्जी मतदान को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। क्षेत्र में भ्रमण कर रहे उपजिलाधिकारी, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों ने मौके पर पहुंच कर नाराज ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया। मतदान के दौरान जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, क्लस्टर मोबाइल, फ्लाइंग टीमें, प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी अलग-अलग मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन



पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के औराही गांव में स्थित मतदान केेंद्र पर कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक पुलिसकर्मियों से फर्जी मतदान करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जानकारी होने पर फोर्स के साथ जोनल मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र शुक्ला, इंस्पेक्टर रामनिहोर मिश्रा और पुलिस मोबाइल टीम के प्रभारी सुबाष यादव बूथ पर पहुंचे तो फर्जी वोटिंग के फिराक में खड़े लोग फरार हो गए। यहां अपराह्न तीन बजे कुछ प्रत्याशियों ने फर्जी वोट देने के लिए लाइन में खड़े आधा दर्जन युवकों का विरोध किया तो मामला गरम हो गया।


इसी बीच चार युवक फरार हो गए, लेकिन दो को पुलिस ने धर दबोचा। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उधर खड़देऊर गांव में 40 से 50 वोटरों को पहचान पत्र होने के बाद भी मत देने से रोक दिया गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाने लगे।


इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम कैलाश सिंह और क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने पीठासीन अधिकारी से वार्ता कर मतदाताओं को वोट देने के लिए भेजवाया तब जाकर लोग शांत हुए। बेलवनिया बूथ पर भी फर्जी मतदान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई, वहीं भरौली में वार्ड चार के 45-50 मतपत्र कम होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।


हालांकि एसडीएम कैलाश सिंह ने ग्रामीणों को मतपत्र भेजवाने का आश्वासन दिया तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। रामगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के शिवपुर मतदेय स्थल पर चंदौली जिले के कुछ लोग वोट देने के लिए पहुंचे तो कई प्रत्याशी और उनके समर्थक आमन-सामने हो गए। इससे माहौल गरम हो गया है।



एसडीएम ने कहा कि जिन लोगों का नाम वोटरलिस्ट में हैं वे वोट देंगे, जिनका नहीं है वे मतदान करते पाए गए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed