फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The city reached the village bicycle tour

शहर से लेकर गांव तक पहुंची साइकल यात्रा

Mon, 10 Aug 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 10 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The city reached the village bicycle tour
जिले में सोमवार को भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से शहर से लेकर गांव-गांव तक साइकल यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुकलेट बांटकर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके अलावा पंचायत चुनाव और मिशन 2017 विधान सभा चुनाव की सफलता के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज शहर में सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। इस दौरान बुकलेट बांटकर लोगों के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार हर वर्ग को लेकर चलने का कार्य कर रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव और मिशन 2017 की सफलता के लिए अपील की।

इस मौके पर दिनेश भारती, तौफिक खां, साहिद खां, मोती और सुरेश अग्रहरि मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक रमेश चंद्र दूबे के नेतृत्व में सोमवार को नगर में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवतीनगर सामुदायिक भवन से होते हुए मुक्खा मोड़, पूर्वी तिराहा, शिवद्वार मार्ग होते हुए घोरावल तहसील मुख्यालय पर साइकल यात्रा पहुंची जहां एक जनसभा करके लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।


इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, रामप्यारे सिंह आदि मौजूद रहे। बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक क्षेत्र के चपकी बाजार से बरवा टोला तक सपा के दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष केदार यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। विंढमगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता जुबेर आलम की अगुवाई में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed