{"_id":"67a3ac31bc6c753079006681","slug":"the-city-echoed-with-the-cheers-of-khatu-shyam-nishan-yatra-took-place-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-123967-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खाटू श्याम के जयकारों से गूंजा नगर, निकली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खाटू श्याम के जयकारों से गूंजा नगर, निकली निशान यात्रा
विज्ञापन
श्रीश्याम भक्त मंडल ने बुधवार को नगर में धूमधाम से श्रीश्याम निशान यात्रा निकाली। यात्रा में भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भक्त जय श्रीश्याम बाबा का उद्घोष करते रहे।
अनपरा-काशीमोड़ मार्ग किनारे स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर पर श्रीश्याम बाबा की मुख्य यजमान मुकेश गोयल एवं ममता गोयल ने विधि-विधान से पूजा की। आरती के बाद श्याम बाबा की झांकी को रथ पर विराजमान कर हाथों में ध्वज निशान लेकर यात्रा आरंभ हुई।
यात्रा में शामिल बच्चे से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग खाटू श्याम का जयघोष करते रहे। अनपरा बाजार के सोनारी गली में रवि शाहा और सुमित गोयल ने श्याम भक्तों को जलपान कराया और यात्रा में शामिल श्याम भक्तों पर पुष्प वर्षा की। बाजार भ्रमण के पश्चात यात्रा श्याम सेवा मंडल रेणुसागर में यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
समापन के पश्चात अग्रवाल धर्मशाला में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। यात्रा में श्री श्याम भक्त अनपरा मंडल से पंकज केडिया, सोनू बंसल, मनीष गोयल, मुकेश गोयल, मनीष अग्रवाल, नीरज गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।