फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The child in the womb was declared dead, but was found healthy after examination

Sonebhadra News: गर्भ में पल रहे बच्चे को बताया मृत, बाहर जांच में स्वस्थ मिला

Wed, 04 Jun 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The child in the womb was declared dead, but was found healthy after examination
सोनभद्र। पीपीपी मॉडल पर संचालित एमसीएच विंग में लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां हुई अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत बता दिया गया, जबकि बाहर दूसरे केंद्र पर परिजनों ने जांच कराई तो बच्चा जीवित था। परिजनों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। उधर, अस्पताल प्रबंधन की दलील है कि जांच रिपोर्ट किसी डॉक्टर को नहीं दिखाई गई। परिजन खुद से चले गए।
विज्ञापन


राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव निवासी अंकुरधर दुबे की पत्नी सुनीता (29) गर्भवती है। परिजन उसे लेकर 13 फरवरी को पीपीपी मॉडल पर संचालित एमसीएच विंग पहुंचे। यहां अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच हुई। परिजनों का आरोप है कि जांच के बाद चिकित्सक ने रिपोर्ट में नवजात की मौत की बात कहते हुए बाहर दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। उन्हाेंने राॅबर्ट्सगंज स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक को दिखाया। नगर के ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर से जांच कराई गई तो बच्चे के जिंदा होने की बात सामने आई। वह अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ है। परिजन बुधवार को एमसीएच विंग पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से मामले की शिकायत की। गलत रिपोर्ट देने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी है। इस संबंध में एमसीएच विंग के अधीक्षक डॉ. डीके सिंह का कहना था कि जांच रिपोर्ट स्पष्ट नहीं थी। ऐसे केस में काउंटर टू इको की जांच होती है। यहां वह सुविधा उपलब्ध नहीं है। परिजन चिकित्सक के बजाए अस्पताल में किसी अन्य कर्मी की सलाह लेकर चले गए हाेंगे। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed