फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The brothers added to the age of

रूई की बाती से भाइयों की आयु को जोड़ा

Tue, 01 Nov 2016 10:52 PM IST
सोनभद्र।
सोनभद्र। Updated Tue, 01 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
The brothers added to the age of
रूई की बाती से भाइयों की आयु को जोड़ा
कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार को बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए भइया दूज का व्रत रखा। विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद रूई की बाती की माला बनाकर भाइयों की आयु को जोड़ा। इस दौरान दो भजन गाकर और दो कहानी सुनने के बाद सबसे पहले भाई को चना का प्रसाद और भाई को भोजन खिलाया। उसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार दिया
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज विकास नगर की व्रत रखने वाली खुश्बू, सीता, गीता, मंजू, क्षमा, रानी, पूजा ने बताया कि भइया दूज का व्रत भाई की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए रखा जाता है। इसमें दो कलश रूपी घरिया में क्रमश: लाई-मिठाई तथा दूसरे में भीगा चना भरा जाता है। इसके बाद रूई की बत्ती बनाकर उसकी माला बनाई जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से भाई की उम्र  लंबी होती है। पूजा-अर्चन दोपहर बारह बजे से पहले करने के बाद बहनों ने भाई को गाली दी और उससे उद्धार के लिए  भटकटइया के कांटा से अपनी जीभ छेदी तथा भाई की लंबी आयु के लिएप्रार्थना कीं।
विज्ञापन


इस व्रत में भाई और बहन दोनों व्रत रहते हैं। बहनें चना से भरी घरिया को भाई को खाने के लिए प्रसाद के रूप में देती हैं। इसे सिर्फ भाई ही खाते हैं, अन्य कोई नहीं खा सकता। इतना ही नहीं भाई के मनपसंद भोजन को भी बहनें बनाकर खिलाती हैं। अंत में भाई अपनी बहन को दक्षिणा देता है और बहन को भी भोजन खिलाकर उसका व्रत तुड़वाता है। इसके बाद बहन भाई की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए दुआ मांगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रो में मंगलवार को यम द्वितीया, भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक-चंदन लगा कर उनके लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed