फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a young man who went to cut wood in the forest was found

Sonebhadra News: जंगल में लकड़ी काटने गए युवक का मिला शव

Sat, 17 Aug 2024 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went to cut wood in the forest was found
मधुपुर। सुकृत जंगल में लकड़ी काटने गए एक युवक की मौत हो गई। वह जंगल में मृत पड़ा था। साथ गए अन्य युवकों ने लौटकर घरवालाें को घटना की जानकारी दी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी सुनील सोनकर (26) पुत्र गिरजा गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ शुक्रवार को जंगल में लकड़ी काटने गया था। देर शाम साथ गए युवक घर लौटे और परिजनों को बताया कि सुनील का शव जंगल में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई बबलू गुजरात में काम करता है। छोटे भाई अनिल ने बताया कि शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान रहे हैं। हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवक ने लगाया फंदा
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में शुक्रवार की रात में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात दिघुल निवासी बबलू (38) अपने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर पंखा के कुंडी में मोटी वायर से फांसी लगाकर जान दे दिया। फंदे से लटकता शव देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात में करीब एक बजे सूचना मिलने पर दुद्धी कोतवाली पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed