{"_id":"67d706033c7b8dab020fdde3","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-his-in-laws-house-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125651-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ससुराल में युवक का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ससुराल में युवक का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा भीतरी गांव स्थित ससुराल में रह रहे युवक की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक का शव शनिवार की शाम घर के बाहर साड़ी के फंदे पर लटकता मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बहेरा टोला निवासी नंदू बैगा (35) करीब तीन साल से अपने ससुराल जुगैल के चौरा भीतरी में अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ ससुर बिहारी बैगा के घर में रह रहा था। शनिवार की शाम उसका शव घर के बाहर साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला।
आरोप है कि नंदू के चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उसके दांत भी टूटे थे। ससुराल पक्ष के लोगों पर नंदू की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। जुगैल एसओ के मुताबिक शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।