{"_id":"6860368812f863d5d5072f59","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-fan-with-the-help-of-a-towel-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130486-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर में शुक्रवार की रात एक युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला। घटना के वक्त परिवार के लोग घर में नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ब्रह्मनगर के गली नंबर चार निवासी अकील बाबू खान के परिवार के लोग रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिर्जापुर गए थे। पुत्र शाहिद (20) वहां से बृहस्पतिवार को लौट आया था।
घर आने के बाद भी वह दिखाई नहीं दे रहा था। संदेह होने पर पड़ोसियों ने उसके पिता से बात की। उसके घर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। शुक्रवार की देर रात पिता के कहने पर पड़ोसियों ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो शाहिद फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी जांच की जा रही है।