फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a class VIII student was found hanging from a tree in the forest

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ से लटकता मिला कक्षा आठ के छात्र का शव

Thu, 24 Jul 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a class VIII student was found hanging from a tree in the forest
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत जोवेदह गांव में बृहस्पतिवार की सुबह कक्षा आठ के छात्र विलेंद्र बैगा (15) का शव जंगल में पलाश के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। पिता ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

एसओ कमलेश पाल के अनुसार, रामनंदन बैगा ने बताया कि बुधवार को बेटे विलेंद्र ने साइकिल बनवाने के लिए मां से 100 रुपये मांगे थे, लेकिन मां ने केवल 50 रुपये दिए थे। इससे नाराज होकर वह घर से बिना बताए निकल गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटकता शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पिता ने आशंका जताई कि विलेंद्र की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पट्टीदारों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed