फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bodies of both the girls drowned in the discharge canal were recovered

डिस्चार्ज कैनाल में डूबी दोनों बालिकाओं का शव बरामद

Wed, 30 Mar 2022 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
The bodies of both the girls drowned in the discharge canal were recovered
अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में मंगलवार दोपहर स्नान करने के दौरान पानी के तेज बहाव में बही दोनों बालिकाओं का शव बुधवार देर शाम बरामद कर लिया गया। क्षेत्रीय नागरिकों, गोताखोरों व मछुआरों की मदद से पुलिस को हादसे के 24 घंटे बाद सफलता प्राप्त हो सकी।
विज्ञापन

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज निवासी सुखई की 10 वर्षीय पुत्री खुशी व अशोक पनिका की 11 वर्षीय पुत्री सिमरन मंगलवार दोपहर श्मशान घाट स्थित अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में नहा रही थीं। इसी दौरान असंतुलित होकर दोनों पानी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से बालिकाओं की काफी खोजबीन की मगर उनका कहीं पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण रात में पुलिस लौट आई। बुधवार सुबह दुद्धी एसडीएम पीके तिवारी व अनपरा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय सदल-बल मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सुबह 10 बजे के करीब घटना स्थल से एक किमी आगे खुशी का शव पत्थर से टिका पाया गया। किंतु दूसरी बालिका का शव तलाशने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद कुलडोमरी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह ने अनपरा डी परियोजना से रिहंद डैम तक पुलिस के साथ स्थानीय युवाओं की टीम को शव की तलाश में लगाया। शाम चार बजे सिमरन का शव भी बरामद हो गया। जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि डिस्चार्ज चैनल में कई लोग बह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed