फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The beauty of Jorkahu is no less than the litigants of Kashmir

जोरकहू की खूबसूरती कश्मीर की वादियों से कम नहीं

Fri, 26 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The beauty of Jorkahu is no less than the litigants of Kashmir
महुली। डूमरा ग्राम पंचायत स्थित जोरकहू पिकनिक स्थल का शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक आरसी झा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कनहर नदी में दूर तक फैले ऊंचे पहाड़ व घने जंगलों में आबाद इसकी अनुपम सुंदरता देख कहा कि यहां की खूबसूरती कश्मीर की वादियों से कम नहीं है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट एमपी सिंह के साथ पहुंचे मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नियमानुसार योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्च के बाद यहां नदी में फैले खूबसूरत चट्टानों पर सैलानियों के बैठने के लिए बेंच और प्रकाश की व्यवस्था बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। रीवा-रांची नेशनल हाईवे पर स्थित महुली कस्बे से सात किमी दूर यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है लेकिन अब तक इसके विकास के लिए कुछ नहीं हो पाया। मुख्य वन संरक्षक का प्रकृति प्रेम देखकर स्थानीय नागरिकों में इसके विकास की संभावनाओं को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस दौरान विंढमगंज रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव, दिवाकर दूबे, रुप सिंह, दिलीप सिंह, राधेश्याम यादव, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed