फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The banks of river Son illuminated with ten thousand lamps

Sonebhadra News: दस हजार दीपों से जगमग हुआ सोन नदी का तट

Wed, 06 Nov 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The banks of river Son illuminated with ten thousand lamps
गंगा उत्सव के तहत सोमवार की शाम सोन नदी के तट पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। चोपन छठ घाट पर दस हजार दीपों से सोन-गंगा उत्सव 2024 सोनभद्र लिखा गया। पूरे घाट को रंगोली और दीपक से सजाया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने काशी की तर्ज पर सोन नदी की आरती उतारी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी अशोक कुमार मीणा और विशिष्ट अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी कालू सिंह रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के एक दीपक जलाते ही सभी लोगों ने एक साथ 10000 दीपों को जलाते हुए यह संदेश दिया कि भविष्य में हमें अपने नदियों को साफ रखना है। नदियों से ही आस्था और एकात्मकता का सार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें नदियों का त्योहार मनाना चाहिए यह आने वाली नई पीढ़ियां को बताना होगा कि नदियां हैं तो कल हैं। जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
इसके पहले कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन के बच्चों ने निबंध, चित्रकला, वाद विवाद और खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

सभी प्रतियोगिताओं में 15-15 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एनआरएलएम के समूह की महिलाओं सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल भी लगाए।
कार्यक्रम में चेयरमैन उस्मान अली, ब्लाॅक प्रमुख लीला देवी गोंड, संजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, डीएफओ कुंज मोहन वर्मा, डीपीआरओ नमिता शरण, ईओ मधुसूदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed