फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The audience was mesmerized by the story of Shiva's glory and performed parikrama.

Sonebhadra News: शिव महिमा की कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध, परिक्रम लगाई

Thu, 12 Mar 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by the story of Shiva's glory and performed parikrama.
गिरिया गांव के शिव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते श्
सोनभद्र। विजयगढ़ क्षेत्र के गिरिया गांव स्थित शिव मंदिर में आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा में बृहस्पतिवार को श्रद्धालु शिव महिमा का श्रवण कर भावविभोर हो गए। कथा व्यास स्वामी लीलानंद महाराज ने भक्ति, विश्वास और महादेव की कृपा की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।इस दौरान लोगों ने परिक्रम की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई शिव भक्ति श्रद्धालुओं के दुखों का नाश करती है। भगवान शिव को बेलपत्र और जल अर्पित करने का विशेष महत्व है, जिससे भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर की शरण में जाने से जीवन के संकट दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन

कथा के दौरान भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास, आयोजक कृष्ण कुमार मिश्रा, रमाकांत देव पांडेय, राजकुमार देव, डॉ. भागवत प्रसाद मिश्रा, चंद्रबली सिंह, जयशंकर देव, सुजीत और विजय कुमार मिश्रा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed