फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The audience was mesmerized after seeing the Jugalbandi of Chhattisgarhi musical instruments.

Sonebhadra News: छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Tue, 06 Feb 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized after seeing the Jugalbandi of Chhattisgarhi musical instruments.
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद की स्वयंसेवी संस्था वर्तिका महिला मण्डल समिति की तरफ से रिहंद महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए गए दो दिवसीय आनंद मेले के दूसरे दिन बड़ी तादाद में रिहंद व उसके समीपवर्ती ग्रामीणों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

आनंद मेले में आयोजित विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कबीर गायन, 19 छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी की प्रस्तुतियों ने अतिथियों तथा दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी के साथ तंबोला एवं लकी ड्रा के विजेताओं की घोषणा भी की गयी। मेले में विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए गए थे। इसके अतिरिक्त मेले में विभिन्न जनजाति खाद्य एवं महुआ लड्डू, लोह एवं ढोक्करा शिल्प, लकड़ी एवं सुपाड़ी खिलौने, आदिवासी जेवर, बांस शिल्प इत्यादि संबंधी स्टाल पर दर्शकों की काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

सशक्त नारी, सशक्त भारत की थीम पर आयोजित इस मेले स्थल पर सभी वर्गों के लोगों के मनोरंजन एवं खान-पान के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराई गई। उपस्थित लोगों ने गेम्स एवं फन के साथ मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) पंकज मेदीरत्ता, महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, अध्यक्ष वर्तिका महिला मण्डल समिति अनीता मेदीरत्ता, विभागाध्यक्षगण, वर्तिका महिला मण्डल समिति की अन्य पदाधिकारी महिलाएं, विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed