फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The ashes are to be torn down on the tracks by accident

पटरियों पर गिराई गई राख से हो रहे हादसे

Sun, 10 May 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sun, 10 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
The ashes are to be torn down on the tracks by accident
पहाड़ियों में स्थित घुमावदार मोड़ों पर गिराई गई राख को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। हवा के साथ उड़ती राख अलग परेशानी पैदा कर रही है। बताते चलें कि विभिन्न परियोजनाओं से निस्तारित राख को बल्कर के जरिए अनपरा-रेणुकूट मार्ग से गंतव्य के लिए ले जाया जाता है, लेकिन इन्हीं बल्करों से जगह-जगह राख गिराए जाने के सिलसिले ने आवागमन करने वालों में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन


30 किमी दूरी वाले रास्ते में करहिया, बैरपान, मढ़ैया, गाढ़ा बैरियर, जलेबी मोड़, रिहंद डैम, सीआईएसएफ गेट, वन देवी मंदिर, तुर्रा चढ़ाई आदि जगहों पर सड़क की पटरी पर राख गिरा दी गई है। इससे तेज हवा के झोकों और वाहनों के पहिए से उड़ने वाली राख जहां आवागमन में दिक्कत कर रही हैं।
विज्ञापन


 वहीं जरा भी चूक होने पर वाहनों को कई फीट गहरी खाईं में गिरने का डर भी सताने लगा है। हालांकि कई बार बड़ी दुर्घटना होते-होते बची है। लेकिन फिर भ्ाी परियोजनाओं के प्रबंध तंत्र इसे अनजान बने हैं। जब की आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर से दो पहिया वाहन चालकों को इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीओ सितांशु यादव कहते हैं कि मामला संज्ञान में है। इसको लेकर जल्द ही ट्रांसपोर्टरों की बैठक ली जाएगी। किसी भी हाल में सड़क किनारे राख नहीं गिराने दी जाएगी। कहा परियोजना प्रबंधकों को भी अवगत कराया जाएगा ताकि वह इसके प्रति गंभीर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed