फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The artists presented a vibrant performance of tribal folk arts on stage.

Sonebhadra News: 12 बरिस तक कुत्ता जीवे, 15 बरिस सियार...

Tue, 24 Mar 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The artists presented a vibrant performance of tribal folk arts on stage.
संत कीनाराम में जन जातीय कला उत्सव में कला का प्रदर्शन करते कलाकार। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र व जिला प्रशासन के संयुक्त संयोजन में संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को लोक परंपराओं की समृद्ध झलक देखने को मिली। कलाकारों ने आदिवासी लोक कलाओं की मंच पर जीवंत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा गायन से हुई। अंजनी सिंह एवं उनके दल की प्रस्तुति बारह बरिस तक कुत्ता जीवे, सोलह बरिस सियार... ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन

दर्शक देर तक इस प्रस्तुति में डूबे रहे। इसके बाद विभिन्न जनजातीय लोकनृत्यों की शृंखला प्रस्तुत की गई। ह्रास कुमार मरावी व रीना ने शैला नृत्य, सोना राम के दल ने गरदबाजा, राम आधार के दल ने करमा नृत्य, तेजकरण के दल ने चकरी व कालबेलिया और लिखीराम ध्रुवे ने गुदुम्बाजा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने जनजातीय संस्कृति की विविधता और जीवंतता को मंच पर साकार कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सीडीओ जागृति अवस्थी और प्रमिला जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह रहे, जबकि इसकी परिकल्पना केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीआईओ विनय सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, लियाकत अली शाह, पुष्पा सिंह, राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed