फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The approach road leading to Khairtiya bridge

Sonebhadra News: खैरटिया पुल जाने वाला संपर्क मार्ग होगा चौड़ीकरण

Fri, 10 Mar 2023 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
The approach road leading to Khairtiya bridge
सोनभद्र। ओबरा क्षेत्र के लोगों को रेणुका नदी पर नए सेतु का निर्माण होने तक सड़क चौड़ीकरण की भी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। खैरटिया में बन रहे सेतु तक पहुंचने के लिए सड़क का चौड़ीकरण कराने में लोक निर्माण विभाग जुटा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर शासन में भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि रेणुका नदी पर नया पुल बनने तक सड़क चौड़ीकरण का भी काम पूरा हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सेतु निगम की तरफ से करोड़ों की लागत से खैरटिया के पास रेणुका नदी पर सेतु (पक्का पुल) का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के बनने से रेणुका पार के परसोई क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सेतु निगम की की तरफ से पुल निर्माण के साथ ही दोनों तरफ एप्रोच बनवाया जाएगा। चोपन, सिन्दुरिया तरफ से खैरटिया तक आवागमन के लिए सिंगल रास्ता ही है। पुल बनने के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन इस रास्ते से होना मुश्किल है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग की तरफ से चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया से खैरटिया होते हुए सेक्टर नौ तक जाने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराने की योजना बनाई गई है। ताकि क्षेत्र में सुगमता के साथ आवागमन किया जा सके। करीब 7.700 किलोमीटर तक सड़क चौड़ा किया जाना है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले स्तर के अधिकारी सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे की प्रक्रिया में जुटे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही ओबरा एवं रेणुका पार के लोगों को सड़क चौड़ीकरण की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीएमएफ में दिया था प्रस्ताव, पर नहीं मिली स्वीकृति
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया से खैरटिया होते हुए सेक्टर नौ तक सड़क का चौड़ीकरण किए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले जिला खनिज निधि (डीएमएफ) में दिया गया। मगर प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। अब नए सिरे से सर्वे करते हुए इसे शासन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चोपन के सिंदुरिया से खैरटिया होते हुए सेक्टर नौ तक सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे चल रहा है। जल्द सर्वे पूरा हो जाएगा। इसके बाद एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- जितेंद्र सिंह, अवर अभियंता- पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed