फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The angry baraat was revived under the leadership of police, the bride and groom took the rounds

Sonebhadra News: पुलिस की अगुवाई से रूठी बरात जगमगाई, दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे

Sun, 08 Jun 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The angry baraat was revived under the leadership of police, the bride and groom took the rounds
कजरहट टोले में शनिवार को एक विवाह समारोह में वर और कन्या पक्ष के लोगों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर दूल्हा बरातियों के साथ बिना विवाह किए वापस लौटने लगा। डाला पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाह संपन्न कराया। कजरहट निवासी जय गोविंद यादव ने अपनी पुत्री उषा की शादी शक्तिनगर निवासी सतिलाल यादव के पुत्र सूरज से तय की थी। शनिवार की शाम पीडब्ल्यूडी मोड़ शक्तिनगर से बारात धूमधाम से कजरहट पहुंची। द्वारचार की रस्म के बाद नाचने के लिए घराती और बराती में कहासुनी हो गई। स्थिति बिगड़ने पर दूल्हे वापस ले जाने लगा। इसकी सूचना डाला चौकी के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल गोविंद कुमार को मिली।

दोनों ने डाला चढ़ाई के पास बरात को रोककर वर पक्ष के लोगों समझाया। पुलिस की पहल बरात वापस कन्या पक्ष के घर आई। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। लोगों ने पुलिस की अगुवाई की सराहना की। दूल्हा-दुल्हन ने पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed