{"_id":"679a728f18de6ecddf0e5591","slug":"the-accused-married-the-rape-victim-threw-his-wife-and-children-out-of-the-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-123706-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया, जमानत के बाद उसी से रचाई शादी; पत्नी- बच्चों को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया, जमानत के बाद उसी से रचाई शादी; पत्नी- बच्चों को घर से निकाला
Thu, 30 Jan 2025 05:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 05:23 PM IST
सार
शाहगंज थाना क्षेत्र के एक निवासी महिला की शादी 15 साल पूर्व थाना रॉबर्ट्सगंज के निपराज गांव में हुई थी। उसे दो बेटी और दो बेटे हैं। उसके पति का पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में एक साल बाद जेल से जमानत पर बाहर आए युवक ने शादी कर ली। अपनी पत्नी और चार बच्चों की बुरी तरह से पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
शाहगंज थाना क्षेत्र के एक निवासी महिला की शादी 15 साल पूर्व थाना रॉबर्ट्सगंज के निपराज गांव में हुई थी। उसे दो बेटी और दो बेटे हैं। उसके पति का पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से प्रेम संबंध था। किशोरी के पिता की तहरीर पर निपराज निवासी आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एक साल जेल में रहने के बाद आरोपी जमानत पर छूट गया। महिला का आरोप है कि पति जमानत पर बाहर आया है। किशोरी अब बालिग हो गई है। पति ने उसके साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन
अब उसे घर छोड़कर न जाने पर बच्चों सहित हत्या की धमकी दी जा रही है। 24 जनवरी की सुबह पति ने घर से निकाल दिया। जेठ व ससुर ने लाठी से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति, ससूर, सास, जेठ और जेठानी सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।