फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The 941 students at three test centers

तीन केंद्रों पर 941 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Tue, 01 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Tue, 01 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The 941 students at three test centers
ऊर्जांचल परिक्षेत्र में मंगलवार से सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद) बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन इंटर अंग्रेजी की परीक्षा हुई। शक्तिनगर और बीजपुर स्थित परीक्षा केंद्रों में 14 स्कूलों के 941 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। दस विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा शुचितापूर्ण रहे, इसके लिए वाराणसी से पर्यवेक्षक भेजे गए हैं।
विज्ञापन


बीजपुर संवाददाता के मुताबिक एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन इंटर अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। यहां पंजीकृत 148 में से 145 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। डीएवी रिहंद के तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा केंद्र पर डीएवी अनपरा, सेंट जोसेफ और केंद्रीय विद्यालय के परीक्षार्थी इम्तिहान दे रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके भारती ने बताया कि परीक्षा की शुचिता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वाराणसी से आए केंद्र अधीक्षक आनंद कुमार अग्रवाल, पर्यवेक्षक जगदीश पांडेय निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर संवाददाता के मुताबिक यहां स्थित संत जोसेफ स्कूल में सात विद्यालयों के हाईस्कूल के 248 और इंटर के 470 कुल 725 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र रखा गया है।

इसमें डीएवी बीना के हाईस्कूल के 79, इंटर के 134, केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर के इंटर के 45, डीएवी अनपरा के हाईस्कूल के 108, इंटर के 90, विवेकानंद शक्तिनगर के इंटर के 128, डीएवी खडिय़ा इंटर के 40, लायंस स्कूल शक्तिनगर के इंटर के 40, डीएवी ककरी के हाईस्कूल के 61 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

 परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र अधीक्षक जिम्मी थामस और शिक्षक विजू वर्गीस की देखरेख में सचल दस्ता निगरानी बनाए रहा। प्रधानाचार्य फादर वाटर डिसिल्वा ने बताया कि पहले दिन इंटर अंग्रेजी की परीक्षा हुई, इसमें छह विद्यालयों के 470 पंजीकृत विद्यार्थियों में तीन अनुपस्थित रहे। इसमें डीएवी अनपरा का एक और विवेकानंद शक्तिनगर के दो विद्यार्थी शामिल हैं।


इसी तरह केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में इंटर अंग्रेजी में सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा, सेंट जोसेफ शक्तिनगर, आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुसागर और उर्मिला पब्लिक स्कूल अनपरा के पंजीकृत 333 में 329 विद्यार्थियों ने इम्तिहान दिया। चार अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed