फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   th build of road depend on central government

केंद्र पर निर्भर करेगा अनपरा शक्तिनगर मार्ग का निर्माण

Tue, 09 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 09 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
टू लेन अनपरा-शक्तिनगर मार्ग का फोरलेन निर्माण अब केंद्र के रुख पर निर्भर करेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर बिंदुवार आख्या के साथ राज्य सरकार ने दोबारा प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है। विशेष सचिव अरविंद सिंह की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में सड़क की लागत लगभग 247 करोड़ अनुमानित की गई है। सड़क के निर्माण से जहां आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं सड़क पर 24 घंटे छाए रहने वाले प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

केंद्र के भेजे प्रस्ताव में बताया गया कि है कि प्रदूषण और आवागमन में होती दिक्कत के लिहाज से सड़क को टू लेन से फोरलेन किया जाना जरूरी है। चूंकि यह सड़क मध्यप्रदेश को जोड़ती है, इस कारण इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से किया जाएगा। आपत्तियों के बाबत बताया गया है कि लगभग 18 किमी लंबे इस रास्ते में कुल 33 मोड़ स्थित हैं, जिसमें 11 मोड़ की त्रिज्या निर्धारित न्यूनतम मानक से कम है। इसको यथासंभव सुधारने का प्रयास किया गया है। इन मोड़ों पर गति सीमा नियंत्रित रहे, इसके लिए सड़क निर्माण के साथ ही गति सीमा बोर्ड लगाए जाने को जरूरी बताया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष 24 अगस्त को सड़क के फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा था लेकिन कुछ आपत्तियों के साथ गत 16 मार्च को केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय से प्रस्ताव वापस कर दिया गया। आपत्तियों का निराकरण कर पखवारे भर पूर्व फिर से प्रस्ताव भेज दिया गया है।  उधर, अधीक्षण अभियंता एन राम ने भी पुष्टि की। उम्मीद जताई कि प्रस्ताव जल्द स्वीकृत हो जाएगा। बता दें कि एनजीटी की ओर से भी इसको लेकर आदेश दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed