फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   TET unemployed sought by the teacher's job

बेरोजगार टीईटी पास ने मांगी शिक्षक की नौकरी

Sun, 04 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 04 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षक बनने के लिए रविवार को यूपीटीईटी संघर्ष मोर्चा ने रविवार को घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे के कैंप कार्यालय राबर्ट्सगंज पर उन्हें मांगपत्र सौंपा। विधायक से आरटीई एक्ट 2009 का अनुपालन कराते हुए शिक्षक पद पर तैनाती कराने की मांग की। विधायक रमेश दूबे ने अभ्यर्थियों को उनकी मांगें पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।

सुबह करीब10 बजे वर्ष 2011 के बीएड यूपीटीईटी उर्त्तीण अभ्यर्थी विधायक के कार्यालय पर पहुंचे। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की भारी मात्रा में कमी हैै। प्रदेश सरकार ने बीएड, टीईटी पास अभ्यर्थियों की कुछ उपेक्षा की गई। कहा कि आरटीई एक्ट 2009 के अनुपालन में प्रदेश में रिक्त पदों को यथाशीघ्र बीएड, टीईटी अभ्यर्थियों से भरा जाए। अगर ऐसा होता है तो वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभी चुनाव में अभ्यर्थी हर स्तर पर सहयोग करें। विधायक रमेश दूबे ने कहा कि अभ्यर्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और शिक्षामंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। मांगों को पूर्ण कराने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। मांगपत्र देने में जनेश्वर पाठक, कृष्णा शुक्ला, प्रशांत सिंह, सत्यदेव, रमेश           कुमार, विमलेश धर द्विवेदी, अनिल कुमार, बिमलेश धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed