फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   TET: Separate room will be made for candidates with corona symptoms

टीईटी : कोरोना लक्षण वाले अभ्यर्थियों के लिए बनेगा अलग कक्ष

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
TET: Separate room will be made for candidates with corona symptoms
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर जिला प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है। परीक्षा के मद्देनजर डीएम टीके शिबू ने परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को कोरोना लक्षण वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करने और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए है। जिले में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में 10800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बता दे कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के पास प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) की मूल प्रति समेत प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की ओरिजनल प्रति एवं सम्बंधित प्रशिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार व सक्षम अधिकारी की इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति होना जरूरी है। प्रथम पाली में 6764 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 4036 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। प्रत्येक केंद्र पर प्रत्येक पाली के लिए एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक को लगाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ होने पर पांच से छह लाइनों में अभ्यर्थियों को लगाकर उन्हें प्रवेश कराया जाएगा। थर्मल स्कैनर से उनकी जांच की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो अलग कमरा और अलग कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर एक अतिरिक्त कोरोना कक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजर, कुछ अतिरिक्त मास्क की व्यवस्था रहेगी। आवश्यकतानुसार मोबाइल एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मांग पर सेवा उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed