फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tendu leaves will be purchased at the rate of Rs 1996 per sack

Sonebhadra News: 1996 रुपये बोरे की दर से होगी तेंदूपत्ते की खरीद

Thu, 08 May 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tendu leaves will be purchased at the rate of Rs 1996 per sack
रेणुकूट। वन निगम की आय का महत्वपूर्ण साधन कहे जाने वाले तेंदूपत्ता की तोड़ाई 15 मई से शुरू होगी। इसके लिए वन निगम के 12 जनपदों के 75 कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को पिपरी स्थित डीएलएम कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें बताया कि इस वर्ष 1996 रुपये प्रति मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ते की खरीद होगी।
विज्ञापन

शिविर में गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, चंदौली आदि जनपदों से आए 75 कर्मियों को प्रभागीय लैंगिक प्रबंधक (डीएलएम) ललिता प्रसाद ने प्रशिक्षण दिया। बताया कि तोड़ाई में लगे सभी कर्मचारी तेंदू पत्ते की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। जहां भी फड़ पर जाएं, वहां देखें कि 50 से कम पत्तियों की गड्डी ना हो और पत्ते छोटे ना हों। गड्डियों में कच्चे पत्ते ना आएं। प्रभागीय लैंगिक प्रबंधक ने कहा कि अगर मौसम साथ देगा तो इस वर्ष लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 72150 मानक बोरे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 96 इकाई और 447 फड़ बनाए गए हैं। तेंदूपत्ता की तोड़ान से ग्रामीण भी लाभान्वित होते हैं। डीएलएम ने बताया कि इस वर्ष 1996 रुपये प्रति मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ते की खरीद होगी। प्रशिक्षण में सौरभ सिंह, आरएस अरुण, तनय मिश्रा, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed