फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tender again for the same roads which were repaired

Sonebhadra News: साल भर पहले हुई जिसकी मरम्मत, उन्हीं सड़कों के लिए दोबारा टेंडर

Sat, 27 Jan 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tender again for the same roads which were repaired
सोनभद्र। वित्तीय सत्र का अंतिम समय शुरू होने के साथ जैसे-तैसे बजट खपाने की होड़ मची है। हाल यह है कि पीडब्ल्यूडी में उन सड़कों की मरम्मत के लिए दोबारा टेंडर निकाला गया है, जिनकी साल भर पहले ही मरम्मत कराई गई थी। ऐसी तीन सड़कें सिर्फ नगवां ब्लॉक में चिह्नित हुई हैं। अन्य ब्लॉकों में भी ऐसी ही स्थिति है। कागज में इन सड़कों को जर्जर दिखाते हुए उसके मरम्मत की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वितीय की ओर से जिले के चतरा, नगवां ब्लॉक सहित अन्य क्षेत्रों में कुल 22 ग्रामीण सड़कें मरम्मत के लिए चिह्नित की गई हैं। करीब 2.49 करोड़ की लागत से इन ग्रामीण सड़कों का मरम्मत करानी है। इसके लिए विभाग की तरफ से टेंडर भी निकाले गए हैं। टेंडर की सूची में उन सड़कों का भी नाम शामिल हैं, जिनकी मरम्मत कार्य पिछले साल भी हुई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगवां ब्लॉक के दुल्लहपुर से गोटीबांध, गोटीबांध से डोमरिया, सुअरसोत से गोंगा मार्ग का पिछले साल ही मरम्मत हुई है, जो मौके पर अभी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों के मरम्मत के लिए निकला है टेंडर
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय की तरफ से रईया से कोलुआ मार्ग, सोनारी से लेडुआ मार्ग, मकरीबारी संपर्क मार्ग, रतहरा मार्ग, नाको चतुर्वेदी से नौडीहा संपर्क मार्ग, दुल्हपुर से गोटीबांध, गोटीबांध मार्ग से डुमरिया संपर्क, भैरोपुर मार्ग, हर्दिया तालाब से नलराजा मार्ग सहित कुल 22 ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों का मरम्मत कराने के लिए स्वीकृति की प्रत्याशा में 25 जनवरी को टेंडर निकाला गया है।
काम पूरा नहीं, फिर निकला टेंडर

चतरा ब्लॉक के रतहरा गांव में संपर्क मार्ग का मरम्मत चल रही है। अभी मरम्मत कार्य पूरा हुआ नहीं है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से 25 जनवरी को निकाले गए टेंडर् का टेंडर निकाले जाने से लोग हतप्रभ हैं। वहीं इस पर विभाग सफाई दे रहा है।

दुल्लहपुर से गोटीबांध मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर निकला था, मगर यह सड़क पीएमजीएसवाई से बनी हुई है। इसलिए टेंडर कैंसिल कर दिया गया है। इस पर 10 हजार का आवंटन था, उसे वापस करना है। अन्य सड़कों का टेंडर निरस्त नहीं हुआ है। टेंडर स्वीकृति की प्रत्याशा में लगाया गया है। - गोविंद यादव, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी-निर्माण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed